समय बचत बैंक

मैं स्विजरलैंड में एक बार पढ़ने के लिए गया। वहां पर मैंने एक किराए का मकान लिया।

मेरी मकान मालकिन जिसका नाम क्रिस्टीना था। जिसकी उम्र 67 साल की थी और वह एक रिटायर स्कूल टीचर थी।
उसको इतनी प्राप्त पेंशन मिलती थी जिसमें उसका खाना पीना, रहना और रोजाना की जरूरत सहज ही पूरी हो सकती थी परंतु फिर भी उसने एक काम की तलाश करी। 

एक 87 साल के बूढ़े व्यक्ति को उसने उसकी सेवा करने का कार्यभार उठाया। 

यहाँ पर समय बचत बैंक करके एक सोसाइटी है। जो भी यहाँ पर सेवा की जाती है वह समय बैंक में जमा हो जाता है। 
इस समय को जब भी आप वापस लेना चाहे तो फिर वह वापस भी ले सकता है।
जब मैंने पहली बार सुना तो मुझे बहुत अच्छा लगा कि आप दूसरों की मदद कर अपने समय को बैंक में जमा कर सकते हो और जब आप लेना चाहो उस समय को वापस भी ले सकते हो।

मैंने उनसे विस्तार से समझना चाहा,  तो उन्होंने मुझे कहा कि यहां पर स्विस फेडरल मिनिस्ट्री ऑफ सोशल सिक्योरिटी के नाम से एक सोसाइटी है जो समय की बचत समय बैंक चलाती है। जिसके अंदर कोई भी अपना समय देकर समय को बैंक में सेव कर सकता है और केवल वही समय दे सकता है जो शरीर से स्वस्थ हो और दूसरों को प्यार दे सकता हो।

 इस तरीके की समय की बचत बैंक योजना चलती है जिसमें मेरे को क्रिस्टीना ने बताया कि वह सप्ताह में दो बार केवल 2 घंटे के लिए सेवा के लिए जाती हैं। जिसमें शॉपिंग, कमरे को साफ करना, धूप में बैठना, उनसे बातचीत करना इस तरीके से सेवा करनी होती है। और 1 वर्ष के बाद समय बैंक का कार्ड मिल जाता है और जब समय चाहिए तब ब्याज सहित वहां से समय मिल जाता है।

एक बार उन्होंने  मुझे एक घटना बताई कि मैं स्कूल में पढ़ा रही थी तो  जिसको मैंने किराए पर घर दिया हुआ था उनका फोन आया कि मैं स्टूल से नीचे गिर गई हूं और मुझे पैर में चोट लगी है मैंने स्कूल से छुट्टी ली और तुरंत उसे हॉस्पिटल लेकर गई और मैं सोच रही थी कि इसका ध्यान कैसे रखा जाएगा?

तो मेरे को उन्होंने बताया मेरे पास समय बैंक है तो समय बैंक से मात्र 2 घंटे में एक सेवा करने की नर्स आ गई जो इनको अब समय दिया करेगी खाना पीना, रहना, हर तरीके की मदद करेगी वह।

कुछ दिनों में जब वह ठीक हो गई तो वापिस फिर वह अपने काम पर चले गए।

मुझे बहुत सुनकर अच्छा लगा कि स्विजरलैंड में समय बचत बैंक चलता है और स्विस गवर्नमेंट ने इसके ऊपर एक कानून भी बनाया है जिसके अंदर स्विस बैंक चलाने वालों को मदद भी मिलती है।

बहुत अच्छा लगा यह सुनकर।


Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

"हृदय में भगवान्"

विनम्रता की जीत