*आइसक्रीम*

*आइसक्रीम* अरे वाह पापा आज बहुत गर्मी थी अच्छा है आप आइस क्रीम ले आये 7 साल के बेटे ने अपने पापा के हाथों से आइस क्रीम का कप लेते हुए ख़ुशी व्यक्त की ... अरे मेरा राजा बेटा ये लो मम्मी को भी देकर आओ ये कुल्फी उन्हें बहुत पसंद है और दादी की कुल्फी कहां है पापा ? बेटे ने थैला खोलते हुए कहा ... अरे बेटा तुम्हारी दादी के मुँह में दांत ही कहाँ बचे है जो इस उम्र में उन्हें कुल्फी का क्या स्वाद आएगा .. पर पापा कल दादी बता रही थी कि जब आप 6 महीने के थे तभी से वो आपको गर्मियों में आइस क्रीम जरूर खिलाती थी क्योंकि आपको बहुत पसंद थी आप आइस क्रीम के लिए खूब रोते थे पर पापा उस समय आपके भी तो मुँह में दांत नही होंगे फिर आपको भी तो आइस क्रीम का क्या स्वाद आता होगा ? बेटे की बात सुनकर पिता के हाथ में पकड़ी हुई कुल्फी पिघल कर ज़मीन पर आ गिरी और दरवाजे के पीछे खड़ी दादी अपने पोते की बातें सुनकर आइस क्रीम सी ठंडी हो गयी । *अन्तिमा सिंह* *मौलिक स्वरचित* ऐसी लघु कथाएं, कहानियां और कविताएं पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ! अपने विचार अवश्य रखें ! और शेयर करना न भूले 🙏🏻 👇 https://chat.whatsapp.com/GZa4hRKvOfUHKLpe7iUq3D

Comments

Popular posts from this blog

प्रार्थना

"हृदय में भगवान्"

विनम्रता की जीत